Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हेली सेवा से बदलेगा पूर्णागिरि धाम चूका क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 2, 2025

हेली सेवा से बदलेगा पूर्णागिरि धाम चूका क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सौगात

पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और तीव्र परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मा० मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 165/2023 के अंतर्गत चूका क्षेत्र में प्रस्तावित हेलीपैड निर्माण परियोजना को अब आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹187.95 लाख (एक करोड़ सतासी लाख पिच्यानबे हजार मात्र) की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मंजूर की गई है।हेलीपैड निर्माण हेतु इस चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में 60% अर्थात ₹112.77 लाख (रू० एक करोड़ बारह लाख सतहत्तर हजार मात्र) जारी करने की अनुमति दी गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार हेलीपैड निर्माण की स्वीकृति के साथ अब पूर्णागिरि धाम में हेली सेवा शुरू होने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। यह सुविधा पूर्णागिरि यात्रा को सालभर संचालित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मौसम पर निर्भर रहने वाली यात्रा में अब सुरक्षित, तीव्र और आधुनिक पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।इस हेलीपैड के निर्माण से चूका एवं पूर्णागिरि घाटी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह सुविधा न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटन को प्रोत्साहन, स्थानीय युवाओं को रोजगार, आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया, तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।हेलीपैड निर्माण पूरा होने के बाद पूर्णागिरि धाम की यात्रा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज, तीव्र और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

जरूरी खबरें