Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में भारी भूस्खलन संतोला में एनएच बंद सैकड़ो यात्री फंसे भूस्खलन जारी 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 3, 2024
लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में भारी भूस्खलन संतोला में एनएच बंद सैकड़ो यात्री फंसे भूस्खलन जारी मंगलवार सुबह 9:00 के लगभग लोहाघाट पिथौरागढ़ एनएच में संतोला के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया जिसके चलते एनएच बंद हो गया है एनएच बंद होने से एनएच के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है और सैकड़ो यात्री एनएच बंद होने से फंस गए हैं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया आज सुबह जोरदार आवाज के साथ अचानक भारी भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलवा एनएच में आ गया है उन्होंने बताया मलवे से एनएच बुरी तरह बंद हो गया तथा भूस्खलन लगातार जारी है वही एनएच के अधिकारियों के मुताबिक एनएच खोलने के लिए मशीन भेज दी गई है पर लगातार पहाड़ी से मलवा आने से एनएच खोलने में दिक्कते आ रही है एनएच खोलने के प्रयास जारी है फिलहाल एनएच खुलने में समय लग सकता है

जरूरी खबरें