Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी: कवरेज के दौरान पत्रकार पर जान लेवा हमला दबंगों की गुंडागर्दी पत्रकारों में आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

हल्द्वानी समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार पर जान लेवा हमला दबंगों की गुंडागर्दी पत्रकारों में आक्रोश।

पत्रकार दीपक अधिकारी गंभीर रूप से घायलहल्द्वानी : नैनीताल के हल्द्वानी शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।ऊंचापुल क्षेत्र में नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण की कवरेज के दौरान जेजेएम न्यूज के पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कवरेज के दौरान पहले दबंगों ने पत्रकार से कहासुनी की और थोड़ी ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। दबंगों ने पत्रकार दीपक अधिकारी को पुलिया से नाले में धक्का दे दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में गंभीर घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल कृष्णा हॉस्पिटल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी।इस घटना से हल्द्वानी के पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। क्षेत्र के पत्रकारों ने एकजुट होकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार संगठनों का कहना है कि मीडिया कर्मियों पर लगातार बढ़ते हमले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

जरूरी खबरें