Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी :बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होने की उम्मीद

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होने की उम्मीद

नई दिल्ली।हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण की सुनवाई एक बार फिर टल गई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन कोर्ट में पहले से सूचीबद्ध मामलों—विशेषकर क्रम संख्या 15 पर चल रही लंबी बहस—के कारण आज इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी।सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब यह मामला 16 दिसंबर 2025 को सूचीबद्ध हो सकता है।लंबे समय से उत्तराखंड और विशेष रूप से हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने इस मामले की सुनवाई टलने के बाद स्थानीय माहौल एक बार फिर प्रतीक्षा में है। क्षेत्रीय लोग, प्रशासन और कानूनी पक्ष अब 16 दिसंबर की अगली संभावित सुनवाई पर नजरें लगाए हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि उस दिन मामले की दिशा को लेकर अधिक स्पष्टता मिलेगी।

जरूरी खबरें