Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला एक व्यक्ति घायल। घायल का आदमखोर गुलदार होने का दावा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

बाराकोट में फिर हुआ गुलदार का हमला एक व्यक्ति घायल। घायल का आदमखोर गुलदार होने का दावा।

ग्रामीण ने गुलदार पर दराती से हमला कर बचाई जान। क्षेत्र में फिर फैली दहशत।

धरगड़ा में एक व्यक्ति को मौत से घाट उतार चुका है आदमखोर।चंपावत। जिले के बाराकोट ग्राम पंचायत चुयरानी में एक बार फिर गुलदार द्वारा ग्रामीण विक्रम सिंह पर हमला कर घायल कर दिया गया है ।विक्रम सिंह ओखलंज के रहने वाले है । जानकारी के मुताबिक सोमवार को विक्रम सिंह ग्राम प्रधान विनोद सिंह अधिकारी के यहां झाड़ी कटान के लिए गए थे जब वह दिन में खाना खा रहे थे तभी वहां पर अचानक घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया । विक्रम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से गुलदार पर वार कर दिया जिससे गुलदार वहां से भाग निकला गुलदार के हमले से विक्रम सिंह काफी घबरा गया था । आज मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा उन्हें अपने वाहन से उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय बाराकोट लाये । जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका उपचार किया गया। विक्रम सिंह का कहना है कि यह वही आदमखोर गुलदार है जिसने पिछले दिनों धरगड़ा में देवसिंह अधिकारी को मौत के घाट उतारा था ।क्योंकि उस दिन देव सिंह अधिकारी पर हमला करते समय गुलदार वही झाड़ियां में छुपा था जिसे उन्होंने अच्छी तरह पहचान लिया था। विक्रम सिंह अभी भी घबराए हुए हैं । घटना की खबर सुनते ही अस्पताल में लोग उन्हें देखने पहुंचे ।जिसमें राकेश सिंह बोरा, दीपेंद्र सिंह अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी ,जगदीश सिंह बोहरा ,सुनील वर्मा आदि रहे।डॉक्टर कैलाश इजरवाल व डॉ प्रभा ,नर्सिंग ऑफिसर ललिता नगरकोटी के द्वारा उपचार किया गया गया। वही गुलदार के हमले से एक बार फिर बाराकोट क्षेत्र में दहशत फैल गई है लोगों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। मालूम हो इसी गांव में गुलदार एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है। हालांकि इस घटना में विक्रम सिंह की हिम्मत से उनकी जान बच गई।

जरूरी खबरें