Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

: लोहाघाट के गोरखा नगर में निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 19, 2023
लोहाघाट के गोरखा नगर में निकली मां दुर्गा की भव्य झांकी सैकड़ो लोग हुए शामिल पंचम नवरात्र के अवसर पर लोहाघाट के गोरखा नगर में मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के तत्वाधान में गोरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा की भव्य व आकर्षक झांकी निकाली गई झांकी का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व विशिष्ट अतिथि एसओ लोहाघाट मनीष खत्री के द्वारा दीप जलाकर किया गया अतिथियों के द्वारा गोरखा नगर के युवाओं के द्वारा महोत्सव में किए जा रहे शानदार प्रयासों की सराहना करी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया वही मां दुर्गा की भव्य झांकी के आगे आगे छलिया नृतको का दल तथा बालिकाओं की भव्य कलश यात्रा चल रही थी तो मां की झांकी के पीछे महिलाओं के द्वारा मां के जयकारे लगाए जा रहे थे वही झांकी के साथ चल रहे युवाओं के द्वारा मां के भजन गाए जा रहे थे झांकी को पूरे लोहाघाट नगर में ढोल नगाड़ों के साथ घुमाया गया दुर्गा महोत्सव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया प्रथम नवरात्र से गोरखा नगर में 10 दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चो की विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है गोरखा ने बताया आज पंचम नवरात्रि पर मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई जिसमें पूरे गोरखा नगर की माताएं बहने बुजुर्ग वह नवयुवक शामिल रहे तथा दुर्गा महोत्सव में गोरखा नगर के सभी निवासियों के द्वारा सहयोग किया गया है उन्होंने कहा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त तौर पर मनाया जा रहा है मालूम हो गोरखाली समाज के द्वारा मां दुर्गा महोत्सव को काफी भव्य व धूमधाम से मनाया जाता है इस अवसर पर पवन बहादुर, शिवम सार्की ,सचिन गोरखा, राजू सार्की भुवन बहादुर , संजयसार्की ,हरीशसार्की ,अजय गोरखा ,सुमित गोरखा ,विनोद गोरखा ,शरद गोरखा ,मुकेश सार्की ,मोहित गोरखा ,रवि गोरखा ,रॉबिन गोरखा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें