Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: बाराकोट:महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ सुराकोट भगवती मंदिर में शिव महापुराण का हुआ भव्य शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
सुराकोट भगवती मंदिर में रविवार को श्री शिव महापुराण पुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. दोपहर बाद शुरू हुई कथा में व्यास मानस रत्न प्राप्त प्रकाश कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्री शिव महापुराण का विस्तृत वर्णन बताते हुए कहा कि इस पुराण का संबंध शैव मत से माना जाता है। इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों और ज्ञान से भरे आख्यान भी सम्मिलित हैं। हिंदू धर्म में भगवान शिव त्रिदेवों में से एक हैं और इन्हें संहार का देवता भी माना जाता है। भगवान शिव को महेश, महाकाल, नीलकंठ, रुद्र आदि नामों से भी पुकारा जाता है। कथा श्रवण में रावलगांव, सिमलटुकड़ा, पाड़ासोसेरा, इंद्रपुरी, लोहाश्री, सूरी आदि की जनता पहुंच रही है.कथा के सफल संचालन में भुवन नाथ, पुष्कर नाथ, दिनेश नाथ, हरीश नाथ, कैलाश नाथ, सुन्दर नाथ, दयाल नाथ, गंगा नाथ आदि सहयोग कर रहे हैं.

जरूरी खबरें