रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी मिला विशेषज्ञ परामर्श

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आमजन, विशेषकर पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल चम्पावत में अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में कुल 587 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर के माध्यम से जनपदवासियों को बड़े शहरों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं जिला स्तर पर ही उपलब्ध कराई गईं। अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेफ्रोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी एवं पीएफटी सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. आनंद रतूड़ी ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय जनपदों में इस प्रकार के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इससे मरीजों को अपने ही जनपद में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और आवश्यक जांच की सुविधा मिल रही है।उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना