Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: लोहाघाट:युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग देकर सेना में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं पूर्व सैनिक मनोज करायत 

Laxman Singh Bisht

Mon, May 6, 2024
युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग देकर सेना में जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं पूर्व सैनिक मनोज करायत इच्छाशक्ति, विवेक और अच्छी सोच हो तो हर काम सम्भव हो सकते हैं लोहाघाट के पूर्व सैनिक मनोज सिंह करायत द्वारा निस्वार्थ एवं निशुल्क अपने क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती, पुलिस भर्ती मैं जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा उन्हें रोज निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है वर्तमान में मनोज करायत के द्वारा 12 लड़को एवं 03 लड़कियों को सुबह 05बजे से 07बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, अभी और बच्चे आने की सम्भावना है। सोमवार को पूर्व सैनिक हवलदार ललित सिंह अधिकारी सेना मेडल ने बताया है कि इससे पूर्व भी इनके द्वारा 70 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें से 38 बच्चे भारतीय सेना, पुलिस, होमगार्ड तथा पीआरडी में भर्ती हो गये हैं, उन्होने कहा पूर्व सैनिक को शासन प्रशासन द्वारा प्रोत्शाहन दिया जाना चाहिए। वही पूर्व सैनिक लीग के समस्त पदाधिकारियों द्वारा भी इनकी सराहना की गयी । अधिकारी ने कहा अग्निवीर सेना भर्ती के लिए बच्चे कुछ हतोत्साहित हैं ,क्योंकि हमारे पहाड़ के बच्चों का जुनून ज्यादा सेना भर्ती के लिए है, इसलिए उत्तराखंड वीर सैनिकों की जन्मस्थली रही है। इस सम्बन्ध में सरकार को पुनः सोच-विचार करना चाहिए। उन्होने बताया नायक मनोज सिंह करायत द्वारा कुमाऊं रेजीमेंट से 2020 में सेवा निवृत्त होने के बाद करीब 240 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं जिनमें से 138 बच्चे भर्ती हो चुके हैं।

जरूरी खबरें