Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट में ग्राम पंचायतो का गठन प्रधान व सदस्यों ने ली शपथ

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 25, 2025

बाराकोट में ग्राम पंचायतो का गठन प्रधान व सदस्यों ने ली शपथचंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में पंचायतों का संपूर्ण गठन मंगलवार को संपन्न हुआ । विकासखंड में कुल 48 ग्राम पंचायत मौजूद है ,जिसमें पूर्व में 13 ग्राम पंचायते अस्तित्व में आई थी। बाराकोट ब्लाक मे 35 ग्राम पंचायतो में वार्ड मेंबर ना होने के कारण पंचायते अस्तित्व में नहीं आई थी। चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद ग्राम पंचायतो की गठन की प्रक्रिया के तहत आज दिनांक 25 नवंबर को शेष बची हुई 35 ग्राम पंचायतो के प्रधान सहित उनके निर्वाचित वार्ड सदस्यों को बाराकोट ब्लॉक सभागार में सहायक खंड विकास अधिकारी एल0एल0 वर्मा द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।शपथ ग्रहण समारोह का संचालन जेस्ट प्रमुख बाराकोट दरबान सिंह मेहता द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या ने की। समारोह में कनिष्ठ प्रमुख केशवी देवी, सहायक खंड विकास अधिकारी भुवन चंद्र पांडे एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समेत प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल, संजय जोशी, विनोद सिंह अधिकारी, निर्मल नाथ गोस्वामी, रेनू अधिकारी, सुनीता राय, उमेश चंद्र जोशी, गंगा दत पंत ,गोपाल सिंह सहित समस्त ग्राम प्रधानों वार्ड सदस्य मौजूद रहे। आज से बाराकोट की सभी 48 ग्राम पंचायते पूर्ण अस्तित्व में आ गई है। ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या व जेष्ठ प्रमुख ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी।

जरूरी खबरें