Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट ब्लाक मे गुलदार के बढ़ते खतरे को देख में वन विभाग की गस्त तेज । विभाग ने जगह-जगह लगाए ट्रैप कैमरे।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

बाराकोट ब्लाक मे गुलदार के बढ़ते खतरे को देख में वन विभाग की गस्त तेज ।

विभाग ने जगह-जगह लगाए ट्रैप कैमरे।चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के चूयरानी मे विगत दिनों श्रीमती तनुजा अधिकारी पत्नी मनमोहन सिंह अधिकारी पर गुलदार द्वारा घर के पास ही हमला कर घायल किया गया था । घटना के बाद वन विभाग काली कुमाऊँ रेंज ऐक्शन में है । काली कुमार रेंज के वन क्षेत्राधिकार राजेश जोशी के निर्देश पर वन विभाग के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी की निगरानी में दिन ओर रात्रि में वन विभाग की टीम के द्वारा क्षेत्र में गस्त की जा रही है।वन दरोगा द्वारा बताया गया है कि गस्त के साथ साथ गुलदार की मुवमेंट पर भी नजर रखने के लिए जगह जगह पर ट्रैप केमरा भी लगाये गये हैं । उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की भी अपील की है ।काली कुमाऊँ के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया की गुलदार को पकडने के पिजड़ा लगाने की भी तैयारी चल रही हैं ।विभाग की ओर से जनता की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को अकेले इधर-उधर ना भेजने , तथा समूह में जाने की अपील की है। टीम में वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी, नंदा बल्लभ भटट् वनबीट अधिकारी ,राजेन्द्र भटट् ,रमेश त्रिवेंदी ,मोहन तिवारी ,गंगा कुवर आदि मौजूद रहे। मालूम हो आजकल गुलदार का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

जरूरी खबरें