Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पर्यावरण के दुश्मनों ने मायावती सड़क में देवदार बनी में डाला भवन निर्माण का मलवा।ग्रामीणों मे आक्रोश।

देहरादून :पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान मौत मामले में थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लोहाघाट:कुमाऊँ की संस्कृति का अनमोल प्रतीक है भीटोले का महीना :शशांक पाण्डे

लोहाघाट:कनेड़ी में गुलदार का आतंक ग्रामीण लगा रहे हैं गस्त। ग्रामीणों की पिजड़ा व सोलर लाइट लगाने की मांग

चंपावत:खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन जारी

: चंपावत:पाटी ब्लॉक के खरही में पुलिया निर्माण हेतु डीएम ने अनटाइड फंड से 3लाख 72 हज़ार रुपए की धनराशि करी जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
  चंपावत जिले के विकासखंड पाटी के ग्राम पंचायत खरही के तल्ली खरही में आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया का पुनर्निर्माण कार्य कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा संज्ञान लेते हुए  अनटाइड फण्ड से शासन से 3 लाख 72 हजार रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए धनराशि स्वीकृति की गई है। उक्त के सम्बंध में जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी पाटी को धनराशि जारी करते हुए शीघ्र ही टेंडर कर स्वीकृत धनराशि से यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों के द्वारा पैदल पुलिया निर्माण की धनराशि स्वीकृत होने पर खुशी जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी व डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है मालूम हो पुलिया बहने से ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम भंडारी के द्वारा ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया गया है

जरूरी खबरें