Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: लक्सर:तीन बाइकों की भिड़ंत में पांच की मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 5, 2024
लक्सर:तीन बाइकों की भिड़ंत में पांच की मौत उत्तराखण्ड के लकसर पुरकाजी स्टेट हाइवे पर दो बाइकों मे आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक ओर बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नाबालिग़ सहित दो युवकों की मोके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला पुरूष और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोट आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि उपचार के दौरान 3 घायलों की और मौत हो गई सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ बाइक से लक्सर से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खानपुर क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग़ साथी गांव का ही अभिराज सवार थे दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी चपेट मे आ गया उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग़ युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की मोत हो गई है इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हुई

जरूरी खबरें