Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

: हरिद्वार पुलिस की महिला कांस्टेबल ने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य, एसएसपी ने थपथपाई पीठ

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 16, 2024
उत्तराखंड हरिद्वार पुलिस की महिला कांस्टेबल ने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य, एसएसपी ने थपथपाई पीठ गोवा में आयोजित तेरहवें ओपन बॉडीबिल्डिंग राष्ट्रीय फेडरेशन कप में हरिद्वार जनपद में तैनात महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कांस्टेबल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद पुलिस व उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतनेे वाली महिला कांस्टेबल को उत्साहबर्धन कर सम्मानित किया। भविष्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। इण्डियन बाडी बिल्डिंग फेडरेशन ने वास्को (गोवा) में आयोजित प्रतियोगिता मे हरिद्वार पुलिस की महिला आरक्षी पूजा भट्ट ने ब्रोंज मेडल जीता। प्रतियोगिता से मेडल जीत कर लौटी महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट को एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बधाई देते हुए भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं तथा उनकी इस उपलब्धि को महिलाओ के लिए अनुपम उदाहरण बताया। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कांस्टेबल को आने—जाने का हवाई टिकट देने की घोषणा की। मूल रूप से जनपद पौडी गढवाल से 2022 बैच की आरक्षी पूजा भट्ट कई साल पहले देहरादून शिफ्ट हो गई थी। मिस ऋषिकेश 2022 भी रह चुकी हैं। इससे पूर्व उत्तराखंड बाडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एशोसियेशन ने हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता की विजेता भी रह चुकी हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने हवाई जहाज से आने जाने का किराया देने की घोषणा होने पर थाना खानपुर में तैनात कांस्टेबल बेहद खुश नजर आयी। पूजा भट्ट ने बताया गया कि पुलिस विभाग की व्यस्तताओ के बीच समय निकाल कर वह आगे की प्रतियोगिताओ में गोल्ड मेडल के लिए तैयारी करेगी।

जरूरी खबरें