Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड की मशहूरअभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने की मुलाक़ात  

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड की मशहूरअभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने की मुलाक़ात      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा छात्र जीवन मे उन्होंने उनकी कई फिल्में देखी है मुख्यमंत्री ने कोल्हापुरी के अभिनय की सराहना की इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टीनेशन के तौर पर उभर रहा है। देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं। उन्होंने कहाँ की यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार, इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है। बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है। विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी ने उत्तराखंड की खूबसूरती की सराहना करते हुए शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थल बताया मालूम पद्मिनी कोल्हापुरी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्म प्यार झुकता नहीं ,प्रेम रोग, वो सात दिन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है

जरूरी खबरें