Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:नलों मे गंदा पानी आने से भड़के लोग जल सस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 5, 2024
नलों मे गंदा पानी आने से भड़के लोग जल सस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन लोहाघाट नगर में जलसस्थान की पेयजल योजना में गंदा पानी आने से नगर के लोग भड़क गए शुक्रवार को निबर्तमान पालिका गोविंद लाल वर्मा के नेतृत्व में है नगर के लोगों द्वारा जल संस्थान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर कहा गया कि जल संस्थान द्वारा नगर लोहाघाट में चार दिन में पानी दिया जा रहा है जिसमें भी लाल व गंदा पानी आ रहा है लोगो ने कहा जलसस्थान के द्वारा पेयजल टैंको की सफाई नहीं करी जा रही है जिस कारण गंदा पानी आ रहा है लोगों द्वारा जल संस्थान से टैंक की सफाई करने तथा प्रतिदिन पानी दिए जाने की मांग की है। वही जलसस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने कहा रविवार को टैंको की सफाई करी जाएगी जिस कारण रविवार को नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी वही गोविंद वर्मा व लोगो ने कहा तीन दिन के अंदर व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है नगर मैं गंदा और लाल पानी के आने से कई बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है, कई बार मांग करने के बाद भी विभाग लोगों को मानकों के अनुसार पानी नहीं देने में नाकाम रहा है। जल संस्थान मुख्य पेयजल टंकी की सफाई भी नहीं करता है और मानकों के अनुसार मुख्य पेयजल टैंक में रेत भी नहीं डालता है। अगर तीन दिन के अंदर जल संस्थान ने अपनी व्यवस्थाएं ना सुधरी तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने  में प्रकाश साह, जितेंद्र साह, शैलेंद्र राय, सतीश पुनेठा, शंकर नाथ, बुद्धि बल्लभ जोशी, ललित साह, अशोक खोलिया, बबली वर्मा, जोगेंद्र सिंह, अनिल राय, कप्पू राय, नवल राय, जगत बोहरा, रफीक अहमद, जुल्फिकार अहमद आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें