Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: उत्तराखंड में चुनाव 19 अप्रैल को, एक साथ होगा पांचों सीटों पर मतदान

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 16, 2024
उत्तराखंड में चुनाव 19 अप्रैल को, एक साथ होगा पांचों सीटों पर मतदान चुनाव आयोग ने आज देश में लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव पांचो सीटों पर पूरे कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज विज्ञान भवन नई दिल्ली से इन तिथियां की घोषणा की। पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जायेंगे, जिसमे सिक्किम,ओडिसा,अरुणाचल प्रदेश एव आंध्र प्रदेश राज्यों के विधानसभा चुनाव भी शामिल है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की तिथियां की घोषणा करने केसाथ ही आदर्श आचार संहिता भी पूरे देश में लागू हो गई है। इस बार 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने वोट का प्रयोग कर सकेंगे, जबकि 50 लाख से अधिक ईवीएम मशीन लगाई गईं हैं। कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। 04 जून को मतगड़ना होगी इस बार 80 साल से अधिक उम्र के 1.82 लाख मतदाता है जबकि 100 वर्ष से ऊपर के 2.18 लाख मतदाता पंजीकृत है। 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को उनके घर से ही मतदान कराया जायेगा।

जरूरी खबरें