Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: आदमखोर बाघ के आतंक से डीएम पौड़ी ने लगाया रात्रि कर्फ्यू

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 17, 2023
लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल और धुमाकोट मे बाघ ने दो ग्रामीणों को बनाया निवाला, जिलाधिकारी ने लगाया रात्रि कर्फ्यू लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल और धुमाकोट तहसील मे बाघ ने अपना आतंक मचाया हुआ है बाघ ने पिछले 5 दिनों मे दो ग्रामीणों को अपना निवाला बना दिया है जिससे आसपास के क्षेत्र मे भय का माहौल बना हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए आज जिलाधिकारी पौड़ी ने वन अधिकारीओ के साथ वार्ता की साथ ही प्रभावित क्षेत्र का मुयाना भी किया वही जिलाधिकारी पौड़ी ने आसपास के क्षेत्र मे रात्रि कर्फ्यू के आदेश दे दिए है साथ ही स्कूलो और आंगनबाडी केन्द्रो को दो दिन तक बंद रखने के आदेश दिए है मालूम हो 15 अप्रैल को धुमाकोट तहसील मे एक रिटायर अध्यापक को दिन दहाड़े बाघ ने हमला करके मार दिया था इससे पहले 13 अप्रैल को रिखणीखाल क्षेत्र मे बाघ ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बनाया था लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र मे 5 दिनों मे बाघ के हमले की यह दूसरी घटना है

जरूरी खबरें