Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे नशे में वाहन चलाने वाला वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 8, 2025

लोहाघाट मे नशे में वाहन चलाने वाला वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

चम्पावत पुलिस ने दिखाई जीरो टॉलरेंसएस 0पी0 चंपावत अजय गणपति के द्वारा नशे में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना व चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज 08 दिसंबर को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा रोडवेज बस स्टेशन लोहाघाट के पास सघन वाहन चैकिंग की जा रही थी। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 03TA 1620 का वाहन चालक दिनेश चंद्र पुत्र घनश्याम दत्त निवासी ग्राम नीड़ कोतवाली चंपावत शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ मिला। चैकिंग टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या UK 03TA 1620 को सीज कर वाहन चालक दिनेश चंद्र को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने कहा नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है ।चम्पावत पुलिस ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही करती रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्की यह स्वयं व दूसरों की जान को खतरे में डालता है। चम्पावत पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि नशा करके वाहन न चलाये यातायात नियमों का पालन करें, और सुरक्षित यातायात में संहयोग करें।

जरूरी खबरें