Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:चौमेल में गहराया पेयजल संकट भाजपा मंडल महामंत्री ने जल संस्थान से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Wed, May 15, 2024
चौमेल में गहराया पेयजल संकट भाजपा मंडल महामंत्री ने जल संस्थान से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की करी मांग चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चौमेल कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है लोग वाहनों के जरिए किलोमीटरो दूर से पेयजल ढोने को मजबूर है पर जल संस्थान के द्वारा सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिस कारण लोगों में काफी नाराजगी है बुधवार को बाराकोट भाजपा मंडल महामंत्री अजय सिंह बिष्ट ने बताया जल संस्थान के अधिकारियों को चोमैल की पेयजल समस्या से अवगत कराया जा चुका है तथा टैंकरो के जरिए क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की मांग की गई अजय सिंह ने कहा जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति का आश्वासन दिया गया पर अभी तक टैंकर व्यवस्था नहीं की गई है अजय सिंह ने कहा चोमैल क्षेत्र में पेयजल किल्लत से लोग परेशान है हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा है और स्टैंड पोस्ट सूख चुके हैं जिस कारण लोग वाहनों व अन्य माध्यमों से पेयजल जुटाने में लगे हुए हैं पर जल संस्थान कोई संज्ञान नहीं ले रहा है अजय सिंह ने जल संस्थान से जल्द पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है तथा समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है

जरूरी खबरें