Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बातों-बातों में :गौरा पर्व : सातूं-आठूं: भगवत प्रसाद पांडे

लोहाघाट में विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन 623 मरीजों की मुफ्त जांच और विशेषज्ञ परामर्श

बाराकोट:32 वर्षीय नवयुवक मंजुल शर्मा के आकस्मिक निधन से संपूर्ण बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट:दिगाली चौड़ रक्षाबंधन मेले को लेकर बैठक, रथयात्रा मार्ग पर निर्माण को लेकर जताई नाराजगी।

लोहाघाट में कांग्रेस की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी। विधा0 अधिकारी की रणनीति आ रही है काम।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दिगाली चौड़ रक्षाबंधन मेले को लेकर बैठक, रथयात्रा मार्ग पर निर्माण को लेकर जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 17, 2026

दिगाली चौड़ रक्षाबंधन मेले को लेकर बैठक, रथयात्रा मार्ग पर निर्माण को लेकर जताई नाराजगी।

समस्या को लेकर जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात करेगी समिति।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर लोहाघाट के सीमांत दिगाली चौड़ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले एवं मां भगवती की रथयात्रा को लेकर मेला समिति की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दीपक सिंह बोहरा ने की संचालन पूरन सिंह बोहरा द्वारा किया गया।बैठक में समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि मेले को पूर्व की भांति शांतिपूर्ण, धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। समिति ने मेले के दौरान किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बाहर से आने वाले अराजक तत्वों को मां भगवती के डोले एवं धार्मिक आयोजन के आसपास नहीं आने देने पर विशेष जोर दिया।बैठक में मां भगवती की शोभायात्रा के मार्ग पर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर समिति के सदस्यों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। समिति का आरोप है कि संस्कृति विभाग से स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिचाई विभाग के द्वारा जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं उनसे मां भगवती की रथयात्रा के पारंपरिक मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। समिति के अनुसार यह कार्य समिति के सदस्यों तथा क्षेत्रीयजनप्रतिनिधियों से आवश्यक विचार-विमर्श किए बिना किया जा रहा है। समिति सदस्यों ने कहा लघु सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल सुठा से कई बार अनुरोध के बाबजूद मनमाने तरीक़े से अवरोध उत्पन्न करने से काफ़ी रोष उत्पन्न हुवा है। समिति सदस्यो ने कहा माता की रथ यात्रा रोकने वालो का रास्ता स्वयं रुक जाता है,समिति सदस्यों ने कहा कि धार्मिक शोभायात्रा के पारंपरिक मार्ग में बाधा उत्पन्न होने से क्षेत्र की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराने तथा यदि निर्माण से रथयात्रा प्रभावित हो रही है तो आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग को पूर्ववत सुगम बनाने की मांग की।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी चंपावत से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराएगा और निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। समिति ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ सकता है।

(पूर्व निर्धारित परंपरा के अनुसार होगा मेला)

समिति ने मेले के कार्यक्रम को लेकर भी रूपरेखा तय की। प्रथम दिन गंगा स्नान, जागरण, झोड़ा गायन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन मां भगवती की भव्य रथयात्रा एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति ने क्षेत्र के सभी सरदारों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को आयोजन में सादर आमंत्रित करने का निर्णय लिया।समिति ने कहा कि मेले में धार्मिक आस्था से जुड़े विशिष्ट लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, जबकि मां भगवती के दर्शन एवं मेले में शामिल होने वाला प्रत्येक श्रद्धालु समिति के लिए सम्मानित अतिथि होगा।बैठक में समिति ने सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से मेले को शांतिपूर्ण, धार्मिक मर्यादा एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में मोहन सिंह, प्रकाश राम, पूरन सिंह, आनंद राम, त्रिलोक ,जगत सिंह, दीपक सिंह, ललित कोहली ,नीरज, महेश,पुष्कर सिंह बोहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें