Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डाक विभाग की 43 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद महेंद्र सिंह माहरा हुए सेवानिवृत्त

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 10, 2025

डाक विभाग की 43 वर्ष की सेवा के बाद महेंद्र सिंह माहरा हुए सेवानिवृत्त

सहकर्मियों ने दी महेन्द्र सिंह माहरा को स्नेहपूर्ण विदाई समर्पण, ईमानदारी और सेवा ये तीन शब्द जब किसी व्यक्ति के जीवन में एकाकार हो जाएँ, तो वह व्यक्ति केवल अपने कार्यस्थल तक सीमित नहीं रहता बल्कि समाज और संगठन के लिए एक प्रेरणा बन जाता है।ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी है महेन्द्र सिंह माहरा ।जिन्होंने डाक विभाग में 43 वर्ष 09 माह की लम्बी, अनुकरणीय और सेवा-भाव से ओतप्रोत यात्रा पूरी की।जनकाण्डे (खेतीखान शाखा )डाकघर चम्पावत के इस मृदुभाषी, कर्मठ और सजग शाखा डाकपाल ने अपने कार्यकाल में न केवल पत्रों और पार्सलों को मंज़िल तक पहुँचाया, बल्कि उन्होंने अपनापन, भरोसा और संवेदना भी घर-घर तक पहुँचाई। उनके हाथों से निकले पत्रों में केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि भावनाओं की डोर भी जुड़ी रही ।गांव का बच्चा हो या बुज़ुर्ग, हर कोई "माहरा जी" को अपने परिवार का हिस्सा मानता रहा।सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर परिवार, संगठन और शुभचिंतकों ने जिस भाव से उन्हें विदा किया, वह माहरा जी के व्यक्तित्व का सजीव प्रमाण है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष चरन सिंह बिष्ट ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा “माहरा जी ने संगठन को मज़बूत किया, अनुशासन और सादगी से सभी के लिए प्रेरणा बने। हम चाहते हैं कि उनका मार्गदर्शन आगे भी हमें मिलता रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व सर्किल सचिव ताऊजी ने अत्यंत सौहार्दपूर्ण ढंग से किया।साथ ही डी.के. खर्कवाल, गोविन्द सिंह, रमेश देव (जिलाध्यक्ष, राजकीय जूनियर हाईस्कूल), नारायण सिंह मेहरा, विनोद मेहरा, कमल मेहरा, श्रीमती बबिता और उनके परिवारजनों ने भी अपने-अपने संबोधनों से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कहा माहरा जी केवल डाक विभाग के शाखा डाकपाल ही नहीं रहे, बल्कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, उत्तराखंड में भी उन्होंने प्रांतीय उपाध्यक्ष, मंडलीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा अनेक दायित्वों का सफल निर्वहन किया।उनकी संगठनशीलता, सहृदयता और टीम भावना ने न केवल साथियों को प्रेरित किया, बल्कि संगठन को नई दिशा दी।आज जब वे सरकारी सेवा से औपचारिक रूप से विदा ले रहे हैं, तो उनकी सादगी, मुस्कान और समर्पण की छाप प्रत्येक सहकर्मी ग्राम वासियों सेवित क्षेत्र के जनों के मन में अमिट रहेगी।उनका यह सफ़र अब एक नई शुरुआत का संकेत है सेवा का रूप बदलेगा, पर सेवा की भावना बनी रहेगी। तो वहीं विदाई अवसर पर महेंद्र सिंह माहरा ने शानदार बिदाई के लिए अपने सहकर्मियों व अन्य लोगों व क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। कहा अपनी सेवा काल के दौरान जो उन्हें अपने सहकर्मियों से सहयोग मिला व जनता से प्यार मिला उसे वह आजीवन याद रखेंगे।

जरूरी खबरें