Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्य सचिव ने चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का किया निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 1, 2025

मुख्य सचिव ने चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव ने स्वाला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा कार्यों की प्रगति की ली जानकारीमुख्य सचिव चम्पावत के स्वाला भूस्खलन क्षेत्र पर पहुँचे मौक़े पर पहूँचकर पहाड़ी से गिर रहें भूस्खलन का स्थलीय निरिक्षण किया।मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन ने आज देर सायं स्वाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सुधार, चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से कार्य प्रगति, चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन व यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध हो सके।उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा उपाय, ब्लैक स्पॉट सुधार, पानी निकासी व्यवस्था और कार्यस्थल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने मुख्य सचिव को स्वाला क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और उचित ट्रैफिक प्रबंधन पहले से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें