Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बिहार महिला आयोग ने सीएम धामी को लिखा पत्र साहू पर कार्रवाई की मांग

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

बिहार महिला आयोग ने सीएम धामी को लिखा पत्र साहू पर कार्रवाई की मांगराज्य महिला आयोग पटना( बिहार) ने उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहु के बिहार की महिलाओं पर शर्मनाक बयान पर स्वत: संज्ञान लिया है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर बयान को अत्यंत निंदनीय और महिलाओं को गहरा आघात पहुंचाने वाला बताया है। बिहार की हर महिला खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं। बयान में साहु ने कहा है कि बिहार में लड़कियां 20-25 हजार रुपये में मिल जाती है।आयोग का मानना है कि जिस परिवार में स्वयं रेखा आर्या जैसी महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री निवास करती हो उनके पति के द्वारा महिलाओं के प्रति इस प्रकार का आपत्तिजनक बयान दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।बिहार राज्य महिला आयोग, पटना इस बयान को बिहार की महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात मानता है। मुख्यमंत्री अपने स्तर से गिरधारी लाल साहू पर त्वरित कार्रवाई करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह बयान दूषित मानसिकता को दर्शाता है। देश के विकास में बिहार की महिलाओं का बड़ा योगदान है। यह नारी जाति का अपमान है।

जरूरी खबरें