रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 3, 2026
बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में सोमवार को निर्विरोध/ निर्वाचित हुए 48 ग्राम पंचायत उप प्रधानों ने अ पद व गोपनीयता की शपथ ली ।शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय चंपावत के आदेश 2026 27 दिनांक 31 जुलाई 2026 के क्रम में उप प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के सापेक्ष निर्विरोध एवं निर्वाचन के माध्यम से भरे जाने वाले पदो/ स्थानो पर निर्वाचित उप प्रधान ग्राम पंचायत को उत्तर प्रदेश पंचायत राज के अधीन पद की शपथ नियमावली 1994 उत्तराखंड के अनुकूलित एवं उपांतरित में दिए गए प्रावधान अनुसार उप प्रधान ग्राम पंचायत को विकासखंड मुख्यालय पर दिनांक 3.8.2026 को शपथ दिलाई

अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सीमा आर्य द्वारा की गई जिसमें एडीओ पंचायत द्वारा उपप्रधानों के कार्य व उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उप प्रधान लीदू के दीपक विष्ट द्वारा एडीओ पंचायत से अपने अधिकार व, कार्य की जानकारी के बारे में चर्चा की जिसमें मानदेय व अन्य जानकारी के बारे में पूछा गया शपथ ग्रहण में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ए एस ओ महा सिंह बिष्ट ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद मेहता सांसद प्रतिनिधि हरीश आर्य प्रधान संगठन के जिला महामंत्री नवीन जोशी व ग्राम प्रधान गण उपस्थित थे।
