Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा :शिविर में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता का एक दिन का रुका वेतन

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

बनबसा :शिविर में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता का एक दिन का रुका वेतन

राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत चम्पावत में नगरीय क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनपद स्तरीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाना अपेक्षित है।इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत बनबसा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान नलकूप खण्ड, चम्पावत के अधिशासी अभियंता श्री उमेश कुमार अनुपस्थित रहे। शिविर के दौरान दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर पाया गया।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता का एक दिवस का वेतन आगामी वेतन बिल से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आदेश की प्रति उनके सेवा अभिलेख में संलग्न किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

जरूरी खबरें