रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता
Laxman Singh Bisht
एक करोड़ की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता
ड्रग्स माफियाओं पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही 306 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
सीएम धामी के निर्देश पर चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान" के तहत चम्पावत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी चंपावत के निर्देश पर 28 जुलाई 2026 को सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल, के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा टनकपुर के सैलानी गोठ, काला झाला गौशाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक प्लैटिना मोटरसाइकिल UP 26 AY 5188 पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 306 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गुरदीप सिंह (25)पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी ग्राम बाजार घाट,जनपद पीलीभीत (उ.प्र.) उम्र सुनील सिंह( 22)पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी निवासी ग्राम बाजार घाट जनपद पीलीभीत (उ.प्र.) के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 306 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत: लगभग ₹1 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से01 प्लैटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में मनु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बाजार घाट जनपद पीलीभीत (उ.प्र.) से उक्त स्मैक खरीदी थी। जिसे वह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नेपाली व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहे थे।एसपी चंपावत ने बताया कि जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। प्रकरण की गहन विवेचना करते हुए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है । पुलिस टीम में एसओजी प्रभारीकमलेश भट्ट , हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी , नासिर हुसैन, महेंद्र सिंह डंगवाल , महेंद्र डंगवाल सर्वलांस , कांस्टेबल ललित चौधरी , उमेश राज ,सूरज कुमार ,रेखा भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र