Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिले में परिवहन विभाग का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान 161 चालान

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

जिले में परिवहन विभाग का दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान 161 चालान सड़क सुरक्षा को मजबूती देने तथा यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग चम्पावत द्वारा 21 और 22 नवम्बर को जिलेभर में दो दिवसीय सघन मोटर वाहन-जाँच अभियान संचालित किया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) मनोज बगोरिया ने बताया कि अभियान के पहले दिन विभिन्न स्थानों पर व्यापक चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।अभियान में कुल 161 चालान और 02 वाहन सीज किए गए, जिसमें बिना बीमा 02, टू-व्हीलर ओवरलोडिंग 02, पैसेंजर लोडिंग 03, गुड्स व्हीकल लोडिंग 03, बिना सीट बेल्ट 08, बिना हेलमेट 29, पिलियन राइडर उल्लंघन 122, एचएसआरपी 01, एंट्री सेस 01, टैक्स 05, आदेश उल्लंघन 02, शोर प्रदूषण 01, रोड सेफ्टी उल्लंघन 01, रिफ्लेक्टर 02, बिना वैध परमिट 01, अल्टरेशन 01, ओवर साइज 01 एवं एयर पॉल्यूशन 01 मामलों में कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग में कुल ₹53,000 की चालान राशि वसूल की गई।एआरटीओ मनोज बगोरिया ने बताया कि यह दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जन-सुरक्षा को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

जरूरी खबरें