Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक ने आईएएस अनुज पंत को किया सम्मानित।यूपीएससी ऑल इंडिया हासिल की 69 वी रैंक।

चंपावत:अनुज पंत की सफलता पर डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित दी शुभकामनाएं

चंपावत:मतदाताओं को न हो कोई परेशानी, जिलाधिकारी ने तैयारियों की समीक्षा की

चंपावत:खेती छतार सड़क में गुणवत्ता पूर्ण किया जा रहा है कार्य सभी आरोप निराधार :लोनिवी

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:महिला अपराध व नशे के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: नेपाल व यूपी की सीमा पर बढ़ेगी चौकसी: एसपी

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 2, 2026

महिला अपराध व नशे के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: एसपी

नेपाल व यूपी की सीमा पर बढ़ेगी चौकसी।

ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी सख्त कार्यवाही: एसपीचंपावत जिले की कमान संभालते ही एसपी रेखा यादव एक्शन मोड में नजर आ रही है।चंपावत जिले की नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए हुए बताया उनकी पहली प्राथमिकता जिले मे महिला अपराधो व नशे को रोकना है। उन्होंने कहा साइबर क्राइम में लगाम लगाने तथा जिले की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना भी उनकी प्राथमिकता में है। एसपी चंपावत ने कहा उनके द्वारा जिले की भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन किया जा रहा है। कहा चंपावत जिला नेपाल व उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। जिले में पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ तराई का क्षेत्र भी आता है। कहा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और भी ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी तथा बीच-बीच में नेपाल के अधिकारियों के साथ समय-समय पर समन्वय बैठक की जाएगी। अपराध व नशे को रोकने के लिए यूपी व नेपाल की सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी तथा यातायात व साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम जिले में आयोजित किए जाएंगे तथा कार्य योजना तैयार की जाएगी। कहा नशे के खिलाफ चंपावत पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी ।क्योंकि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है जिसके लिए उनके द्वारा सभी थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियो को नसे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। कहा नशे व यातायात के प्रति लोगों को खुद से जागरूक होने की जरूरत है ।विशेष कर युवा वर्ग को एसपी ने कहा यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यातायात निरीक्षक को भी निर्देशित किया जा चुका है। कहा नशा समाज का दुश्मन है जो आदमी से उसका पैसा ,शरीर व इज्जत तीनों चीज छीन लेता है। एसपी रेखा यादव ने कहा वह नशे व महिला अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा तथा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ ज्यादा है उन्हें चिन्हित कर लगाम लगाने की कोशिश की जाएगी अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा जल्द ही वह जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने समस्त जिला वासियों से अपराध और नशे पर लगाम लगाने के लिए चंपावत पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। कहा चंपावत पुलिस हमेशा जनता के साथ है।

जरूरी खबरें