रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सीसीटीवी और सादे कपड़ों में जवान रखेंगे नजर।
Laxman Singh Bisht
देवीधुरा बग्वाल मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सीसीटीवी और सादे कपड़ों में जवान रखेंगे नजर।
देवीधुरा मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता।

देवीधुरा। प्रसिद्ध बाराही धाम देवीधुरा बग्वाल मेले में 23 अगस्त से शुरू होने वाले 13 दिवसीय मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस जवान भी लगातार नजर बनाए रखेंगे।पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को मेहमान की तरह सम्मान और सुरक्षा दी जाएगी। आपराधिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़क और पैदल मार्गों की निगरानी की जाएगी।मेले को चार सेक्टरों में बांटकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। मंदिर परिसर और मुख्य बाजार को अति संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। बाजार क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा। एंटी-सबोटाज चेकिंग, वाहन चेकिंग और फ्रिस्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रहेगी। बाहर से आने वाले व्यापारियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। मेले में करीब आधा दर्जन स्थानों समेत सड़क के ऊपर-नीचे उपलब्ध स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस और पीएसी का भी पर्याप्त बंदोबस्त किया गया है। एसपी रेखा यादव ने कहा कि भले ही श्रद्धालुओं को खाकी वर्दी कम नजर आए, लेकिन पुलिस की निगाह चप्पे-चप्पे पर रहेगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उन्हें सुरक्षित और सुखद मेले का अनुभव देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश