Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:मूलाकोट कांडे सड़क में खनन माफिया दिनदहाड़े खोद रहे हैं पहाड़। बिक रहा पत्थर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 11, 2026

मूलाकोट कांडे सड़क में खनन माफिया दिनदहाड़े खोद रहे हैं पहाड़। बिक रहा पत्थर।

ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व विभाग पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप।

बरसात में भूस्खलन का बड़ा खतरा। खनन माफिया के द्वारा पहाड़ियों को किया जा रहा खोखला ।बेखौफ हो रही है पत्थरों की बिक्री।चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मुलाकोट कांडे मजियाप मोटर मार्ग एवं पटन गांव कजीना सड़क में पत्थरो की खुले आम तस्करी हो रही है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया राजस्व विभाग एवं पुलिस को बार-बार बताने के बावजूद कोई भी रोक अवैध खनन पर नहीं लग पा रही है ।ग्रामीणों ने कहा कटयूला तोक में लगातार खनन होने से बरसात के दिनों में सड़क में भारी भूस्खलन होने की संभावना है। ग्रामीणों ने बताया हालत यह हो गए हैं कि दिनदहाड़े सड़क के ऊपर और नीचे पहाड़ी को खोद कर खनन माफियाओं के द्वारा पहाड़ियों को खोखला कर पत्थर निकाले जा रहे हैं। खनन माफियाओ का खौफ इतना है कि लोग खुलकर विरोध करने से भी कतरा रहे हैं। करीब 10 किलोमीटर लंबी मुलाकोट मझियाब रोड मे सड़क के ऊपर की पहाड़ी को खोखला किया जा रहा है ।पत्थर निकालने के दौरान छोटे-छोटे पत्थर सड़क किनारे जमा हो गए है ।जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।ग्रामीणों ने कहा पटन गांव कजीना मार्ग के हालत यही है खनन माफियाओ के द्वारा बेखौफ होकर खुलेआम पत्थरों की बिक्री की जा रही है ।ग्रामीणों ने बताया बरसात में भूस्खलन का बड़ा खतरा क्षेत्र में पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने चंपावत जिला प्रशासन से इन खनन माफिया में लगाम लगाने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जरूरी खबरें