Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :भारी वर्षा डीएम के निर्देश अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें, मार्गों का निरीक्षण कर बाधाएं करे दूर

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 1, 2025

भारी वर्षा डीएम के निर्देश अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें, मार्गों का निरीक्षण कर बाधाएं करे दूर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए समस्त प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों को फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारीयो को अपने - अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं अन्य मार्गों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर अवरोधित मार्गों को तत्काल खोलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अपने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों की सक्रिय उपस्थिति भी सुनिश्चित करने ने निर्देश दिए हैं।खंड विकास अधिकारी अपने विकास खण्ड क्षेत्र में स्थलीय भ्रमण कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अन्य ग्रामीण सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ साथ सम्बंधित विभागों से तालमेल कर मार्ग अवरोधों को शीघ्र हटाने की कार्रवाई करने तथा क्षेत्रीय कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी को टनकपुर-बनबसा क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में कृषि भूमि के कटाव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर आंकलन करने तथा सिंचाई विभाग के सहयोग से सुरक्षात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर राज्य मार्ग एवं अन्य मार्गों की स्थिति का निरीक्षण तथा सम्बंधित विभागों से समन्वय कर मार्ग अवरोध हटवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक अपने-अपने उपजिलाधिकारी के निर्देशन एवं समन्वय में कार्य करेंगे और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

जरूरी खबरें