Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला मे कार्य में तेजी लाने को डीएम ने संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश स्वाला में डीएम का रात्रि निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 30, 2025

स्वाला में कार्य में तेजी लाने को डीएम ने संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश

स्वाला में डीएम का रात्रि निरीक्षणराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का स्थलीय आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग सुधार कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि यातायात में अनावश्यक व्यवधान न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था हर परिस्थिति में सुचारु बनाए रखना अनिवार्य है।जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) प्रणाली को व्यवस्थित करने, मार्ग को समतल करने एवं साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की किसी भी स्थिति से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अभियंताओं को सतर्क रहकर गुणवत्ता युक्त कार्य करना होगा।उन्होंने सुरक्षा दीवार (रेटनिंग वॉल) के निर्माण कार्य को तेज गति से तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए, ताकि मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और दुर्घटना की संभावनाएँ न्यूनतम हों।साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी को रोकने के लिए संसाधन व जनशक्ति बढ़ाई जाए, जिससे कार्य की गति और बेहतर हो सके तथा भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से संचालित रहे।*निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें