Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: एडवोकेट गौरव पांडे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश लीगल (विधिक) संयोजक ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 3, 2026

चम्पावत एडवोकेट गौरव पांडे बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश लीगल (विधिक) संयोजक ।चम्पावत: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। चम्पावत के भाजपा युवा मोर्चा के नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय को संगठन ने पदोन्नति देते हुए प्रदेश इकाई में स्थान दिया है। संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कार्यशैली को देखते हुए गौरव पांडेय को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश का लीगल (विधिक) संयोजक मनोनीत किया है। इससे पूर्व गौरव चम्पावत महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही वह चम्पावत में होने वाले प्रत्येक सामाजिक कार्य में हमेशा सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। गौरव पांडेय को नवीन दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री व चम्पावत के विधायक पुष्कर सिंह धामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्ज़ा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

जरूरी खबरें