Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :ऑल वेदर सड़क के लगातार बंद होने से व्यापारियों व जनता में भारी आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

ऑल वेदर सड़क के लगातार बंद होने से व्यापारियों व जनता में भारी आक्रोश।

तीन दिन से स्वाला में बंद आल वेदर व्यापारियों को भारी नुकसान। एनएच की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

एनएच से हटाकर ऑल वेदर सड़क को ग्रिफ को देने की उठी मांग।

कई वाहन व यात्री फंसे हुए हैं सड़कों पर। बदहाल हालत में बारहमासी सड़क।टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क चंपावत जिले के स्वाला में पिछले तीन दिनों से बंद पड़ी हुई जिस कारण ऑल वेदर सड़क में यातायात पूरी तरह बंद है। प्रशासन के द्वारा बड़े वाहनों को बाया हल्द्वानी तथा छोटे वाहनों को बाय सिफ्टी संचालित किया जा रहा है। जिस कारण यात्रियों को बाया हल्द्वानी 200 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी व अतिरिक्त किराया देकर यात्रा करनी पड़ रही है। अब आल वेदर सड़क के लगातार तीन दिन से बंद होने के कारण क्षेत्र के व्यापारियों व जनता में भारी आक्रोश एनएच विभाग के खिलाफ है। व्यापारियों ने कहा ऑल वेदर सड़क के बंद होने के कारण उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हो चुका है। कहा अरबो रुपए की लागत से बनी आलवेदर सड़क जनता को सुरक्षित यातायात देने में बरसात में नाकाम साबित हो रही है। जबकि सड़क मुख्यमंत्री के विधानसभा में आती है उसके बावजूद भी लोग बरसात में इस सड़क पर यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। ऑल वेदर सड़क के बंद होने से यात्रियों व जनता को काफी कठिनाइयों उठानी पड़ रही हैं। व्यापारियों ने भी कहा पिछले वर्ष भी ऑल वेदर सड़क पूरे 16 दिन बंद रही थी जिस कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा और इस वर्ष भी सड़क बरसात में लगातार बंद चल रही है। व्यापारियों ने एनएच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा चार पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद एनएच के पास स्वाला का कोई जवाब नहीं है बस अधिकारी बदलते रहे।करोड़ों रुपए विभाग ट्रीटमेंट के नाम पर स्वाला में फूंक चूका है स्थिति आज भी धरातल में जस की तस बनी हुई है। अरबो रुपए से बनी सड़क में लोग यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। जरूरी वस्तुएं चंपावत लोहाघाट व पिथौरागढ़ जिले में नहीं पहुंच पा रही हैं ।ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो चुका है। वहीं लोगों ने अब स्वाला में पुल बनाने या नई सड़क काटने की मांग शासन प्रशासन से की है। कहा शासन प्रशासन ने पिछले वर्ष से भी सबक नहीं लिया। अब आल वेदर सड़क को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने में नजर आ रहा है। भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल व पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी अब विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तथा विभाग पर भ्रष्टाचार व लापरवाही के आरोप भी उनके द्वारा लगाया गए है। अगर जल्द ऑल वेदर सड़क नहीं खुली तो शासन प्रशासन को पिथौरागढ़ व चंपावत जिले की जनता का आक्रोश झेलना पड़ सकता है। रविवार को भी सैकड़ो वाहन व यात्री फंसे पड़े हैं वैकल्पिक मार्ग छतकोट भी बंद हो चुका है। खोलने के प्रयास जारी है।

जरूरी खबरें