Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट :रेगांव में देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ 22 दिनी एड़ी देवता का जागर शुरू।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

रेगांव में देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ 22 दिनी एड़ी देवता का जागर शुरू।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगांव में समस्त ग्रामीण के सहयोग से एडी देवता के जागर का आज शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। सुबह देव डांगरो ने पवित्र रामेश्वर घाट में सरयू और रामगंगा के संगम में स्नान किया तथा ईस्ट देवता के सभी शस्त्रों को ग्रामीणों के द्वारा पवित्र गंगा स्नान करवाया गया। इसके बाद गांव आकर जागर की शुरुआत की गई। जागर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भी गांव पहुंचे हैं। पूर्व सैनिक जीत सिंह अधिकारी ने बताया जागर में रेगांव के समस्त ग्रामीण के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया जागर में देवगद्दी लगाकर देव डांगर लोगों के कष्टों का निवारण करेंगे ।उन्होंने बताया जागर को लेकर गांव में माहौल काफी भक्ति मय बना हुआ है। जागर को सफल बनाने के लिए ग्रामीण जोर शोर से जुटे हुए हैं। युवाओं व मातृशक्ति के द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में पुरोहित राजेंद्र बगोली ,ग्राम प्रधान हरीश अधिकारी ,देव डांगर नारायण सिंह अधिकारी , सोबन अधिकारी, दिनेश अधिकारी ,भूपाल अधिकारी, कल्याण अधिकारी, दीवान अधिकारी, राम सिंह अधिकारी ,मोहन अधिकारी ,रघुवर अधिकारी ,शेर सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी ,दिनेश अधिकारी सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें