Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : दून:6 महीने से न्याय की गुहार लगा रहा केशव थलवाल पहुंचा पुलिस मुख्यालय डीजीपी से मिलने की मांग पुलिस ने छीना

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

6 महीने से न्याय की गुहार लगा रहा केशव थलवाल पहुंचा पुलिस मुख्यालय

डीजीपी से मिलने की मांग पुलिस ने छीना मोबाइल

देहरादून। पिछले करीब छह महीनों से न्याय की मांग कर रहे पीड़ित युवक केसव थलवाल आज रविवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून पहुंच गया। यहां उसने पुलिस कर्मियों से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की मांग की। पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बताया कि रविवार होने के कारण आज अवकाश है और मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। इस बात पर केसव थलवाल ने आज ही मिलने की जिद शुरू कर दी। इस दौरान उसने नाराजगी में डीजीपी के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द भी कहे।केसव के लाइव वीडियो के अनुसार, इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल फोन लेकर उसका लाइव प्रसारण बंद करवा दिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कहीं ले गई, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे कहां ले जाया गया है।

मालूम हो केसव थलवाल ने 6 महीने पहले पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है । उसका आरोप है कि धर्मेंद्र रौतेला जो टिहरी गढ़वाल के लम्बगांव में एसएचओ पद पर तैनात थे और बाबू खान नाम के सब सब इंस्पेक्टर ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया उसके सर पर पेशाब की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की। केसव का यह भी दावा है कि उसके साथ अभद्रता की गई, उसके सर पर पेशाब तक कि गयी जिसकी शिकायत वह पिछले छह महीनों से कर रहा है। हर सरकारी विभाग से लेकर मन्दिर मन्दिर तक चला गया।पीड़ित युवक का कहना है कि इतने लंबे समय बाद भी न तो मामले की कोई निष्पक्ष जांच हुई और न ही उसे न्याय मिला। इसी से आहत होकर उसने आत्मदाह जैसी चेतावनी तक दे दी है।केसव का कहना है कि अब उसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य न्याय पाना है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पीड़ित युवक को न्याय मिलेगा और उसके आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी या नहीं।

जरूरी खबरें