Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: धोन में हुई बस दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश एसडीएम सदर रिंकू बिष्ट करेंगी जांच

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 19, 2023
  18 जून को रात्रि लगभग 10.04 बजे बस वाहन संख्या-PB 03BL6231 के रीठासाहिब गुरुद्वारा से पंजाब प्रदेश जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-09 धौन के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार लगभग 61 यात्रियों में से 07 यात्री गंभीर रूप से घायल तथा 18 यात्री सामान्य रूप से घायल होना प्रकाश में आया है।   उक्त संबंध में बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट चंपावत रिंकू बिष्ट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए कि वे दुर्घटना के कारणों की जांच तत्काल पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट आख्या तुरंत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वही डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिला चिकित्सालय चंपावत जाकर घायलों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

जरूरी खबरें