Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : खेतीखान में विवाह समारोह में डीएम ने समान नागरिक संहिता (UCC) पंजीकरण हेतु जन को किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

खेतीखान में विवाह समारोह में डीएम ने समान नागरिक संहिता (UCC) पंजीकरण हेतु जन को किया जागरूकजिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे ने आज चंपावत जिले के खेतीखान में आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वहाँ उपस्थित समस्त ग्रामवासियों, अतिथियों को संबोधित किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कार्तिक पुत्र भैरव दत्त औली एवं रश्मि पुत्री हेमचंद गहतोड़ी को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) के अंतर्गत चल रहे नागरिक पंजीकरण अभियान की जानकारी साझा की एवं लोगों से इस महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामवासियों को पंजीकरण की अनिवार्यता, प्रक्रिया की सरलता और इसके दीर्घकालिक लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने मौके पर ही उपस्थित नागरिकों की शंकाओं का समाधान भी किया, जिससे लोगों में पंजीकरण को लेकर फैली भ्रांतियाँ दूर हुईं और वे अधिक उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए। डीएम चंपावत ने कहा जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा निरंतर यह प्रयास किया जा रहा है कि UCC पंजीकरण अभियान अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचे और सभी नागरिक समयबद्ध रूप से पंजीकरण कर इस महत्त्वपूर्ण पहल का हिस्सा बन सकें।

जरूरी खबरें