Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पीएम मोदी के 12 साल उपलब्धियां से भरे :सुरेश जोशी

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश पांच जवान शहीद

लोहाघाट:यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर सीओ ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में हो रही अव्यवस्थाओं पर डीएम ने जताई नाराजगी कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही  राजीव नवोदय विद्यालय में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की होगी जांच।कार्यदायी संस्था बदली।पहली बार मुख्यमंत्री की पहल पर विद्यालय को मिले 14.69 करोड रुपए।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 3, 2024
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में हो रही अव्यवस्थाओं पर डीएम ने जताई नाराजगी कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही राजीव नवोदय विद्यालय में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की होगी जांच।कार्यदायी संस्था बदली।पहली बार मुख्यमंत्री की पहल पर विद्यालय को मिले 14.69 करोड रुपए।   लोहाघाट के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक में शिक्षक अभिभावक संगठन के अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं एवं प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया जिससे बच्चे आज के समय की स्पर्धा का मुकाबला कर अपना भविष्य सुनिश्चित कर सके। रविवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए यहां हुए निर्माण कार्यों की जांच करने के साथ कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग से कार्य हटाने का निर्देश दिया।इससे पूर्व दीप प्रज्वलन के साथ बैठक की शुरुआत की गई।बच्चों ने सामूहिक रूप से स्वागत गीत के द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया।डीएम ने बच्चों की तात्कालिक आवश्यकताओं को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सामग्री क्रय किए जाने के साथ यहाँ की पेयजल व्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए जल संस्थान को शीघ्र नयी व्यवस्था करने का निर्देश दिया तथा एक पखवाड़े के भीतर बोरिंग से पानी उपलब्ध करने के लिए आगणन करने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा पहली बार विद्यालय के लिए 14.79 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं जिसमें 3.75 करोड रुपए अवमुक्त भी किए जा चुके हैं।बैठक में इस धनराशि से निर्माण कार्यों की प्राथमिकताएं तय की गई। डीएम ने शीघ्र विद्यालय के लिए जनरेटर एवं पेयजल को शुद्ध रखने के लिए आरओ लगाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विशेषज्ञों से ऑनलाइन कक्षा संचालित करने के साथ विद्यालय में एक्स्ट्रा कक्षाएं भी संचालित किए जाने पर जोर दिया।उन्होंने बच्चों को समय से ड्रेस,पुस्तक न मिलने पर भी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां बच्चे चयन प्रक्रिया से आते हैं।उनका हर क्षेत्र में परीक्षाफल अच्छा रहना चाहिए।उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजीव नवोदय विद्यालय को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णयों को पूरा करने के लिए समय सीमा तय की तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। जिलाधिकारी ने विद्यालय में नर्स की नियुक्ति तथा हर बच्चे को गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ खेल के लिए स्थानीय स्टेडियम का पूरा उपयोग किया जाना चाहिए। अवकाश के दिनों में बच्चों की अतिरिक्त पढ़ाई की जाए। समिति ने महिला अध्यापकों की सेवाएं पूर्व की तरह लिए जाने तथा पिछली बैठक में संविदा कर्मचारियों के मानदेय में की गई वृद्धि को भी लागू करने को कहा। समिति ने विद्यालय के विकास एवं छात्रों को बेहतर सुविधाएँ दिए जाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।बाद में जिलाधिकारी ने विद्यालय के हॉस्टल आदि का भी निरीक्षण किया। बैठक में एसडीएम रिंकु बिष्ट, शिक्षक अभिभावक संगठन अध्यक्ष आनंद अधिकारी,प्राचार्य आरके मिश्रा,एसटीओ गणेश चौथिया, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट,समिति के सदस्य बीडी कॉलोनी,एडवोकेट नवीन मुरारी,जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रेम सिंह,उरेडा के पीवी उपाध्याय के अलावा निर्माण निगम के अभियंता, आदि लोग मौजूद थे।

जरूरी खबरें