Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देहरादून:एक करोड रुपए कीमत के दुर्लभ सांप के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय दुर्लभ पशु तस्कर गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, May 2, 2025

एसएसपी दून को मिली सटीक सूचना पर दून पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़,

दून पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह "लाडवा गैंग' के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तारअभियुक्तों के कब्जे से एक जीवित Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप, संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972) एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की Swift कार बरामद,बरामद संरक्षित प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये,गिरोह के सदस्यों द्वारा तांत्रिक क्रियाओं हेतु भारी क़ीमत पर बेचने के उद्देश्य से की जा रही तस्करी के सम्बंध में एस एस पी दून को मिली थी गोपनीय सूचना, दिनांक 02.05.2025 को SSP देहरादून को तांत्रिक क्रियाओं हेतु प्रयोग में आने वाले दुर्लभ प्रजाति के Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप को बेचने के उद्देश्य से हरियाणा के एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह "लाडवा गैंग' के 03 सदस्यों के नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग विकासनगर पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंहा सांप लेकर बैठे होने के सम्बंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर #SSP_देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुल नंबर-2 के पास घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों (1)- अनिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) (2)- अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा) (3)- संदीप कुमार पुत्र इन्द्र सिंह, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) को वाहन सहित पकड कर वाहन की तलाशी ली गई, तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप (Red Sand Boa) बरामद हुआ । जिस सम्बन्ध में उक्त तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जबाव नही दिया गया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वह सांप हरियाणा से लेकर देहरादून में ऊँचे दाम पर तांत्रिक क्रियाओं हेतु बेचने के लिए लाए थे। उक्त सांप बहुत ऊंचे दामों पर बिकता है तथा इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ है तथा उनके द्वारा स्वयं को लाडवा गैंग को होना बताया गया। मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिनके द्वारा बरामद सांप की पहचान Red Sand Boa (Eryx johnii) के रूप में की गई और बताया कि यह प्रजाति वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 की अनुसूची-1 के पार्ट सी सरीसर्प के क्रम संख्या 01 पर है तथा अधिनियम अंतर्गत संरक्षित है, इसका शिकार, व्यापार, संग्रहण व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। पकडे गये तीनो अभियुक्तों के पास से संरक्षित सांप बरामद होने पर उन्हें धारा 2, 9, 39, 48, 49B व 51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

जरूरी खबरें