Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून : बांग्लादेशी ममून हसन गिरफ्तार सचिन चौहान के फर्जी नाम से रह रहा था । रीना चौहान से किया था निकाह।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

देहरादून : बांग्लादेशी ममून हसन गिरफ्तार सचिन चौहान के फर्जी नाम से रह रहा था ।

देहरादून की रीना चौहान से कर लिया था निकाह।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दून पुलिस अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेसियो के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एक और बांग्लादेशी नागरिक को दून पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पूर्व में बांग्लादेशी ममून हसन टूरिस्ट वीजा पर देहरादून आया था। और इसका यहां रहने वाली महिला रीना चौहान से संपर्क हुआ इसने रीना चौहान को फेस बुक के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। जिसके बाद यह फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर यहां रहने लगा और इसने रीना चौहान से निकाह भी कर लिया और अपने नए नाम सचिन चौहान के नाम से देहरादून में रहने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर सचिन चौहान वास्तविक नाम ममून हसन को पत्नी रीना सहित गिरफ्तार किया गया। ओर अब आगे इनके लिंक कहां कहां हैं इसकी भी जानकारी की जा रही है।

जरूरी खबरें