Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रसोई गैस की किल्लत को लेकर 23 मार्च को कांग्रेस का लोहाघाट व चंपावत में विरोध प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

रसोई गैस की किल्लत को लेकर 23 मार्च को कांग्रेस का लोहाघाट व चंपावत में विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में जिले में हो रही रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए कांग्रेस द्वारा दिनांक 23 मार्च को प्रातः 10:30 बजे लोहाघाट मोटर स्टेशन एवं 12:00 बजे चम्पावत मोटर स्टेशन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा रसोई गैस सिलेंडर की कमी से जनता को हो रही परेशानी एवं ₹1000 का गैस सिलेंडर और बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का असर हर घर पर पड़ रहा है और आम जनता की परेशानियों के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है। कहा घंटो लाइन में लगने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कहा मातृशक्ति सब काम धाम छोड़कर रसोई गैस की लाइनों में घंटे लगी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फर्त्याल ने पार्टी नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं वह आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर रसोई गैस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें