Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत का 28 नवंबर को एकदिवसीय भ्रमण पंचेश्वर का करेंगे दौरा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

चम्पावत में आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत का एकदिवसीय भ्रमण पंचेश्वर का करेंगे दौरा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सूचित किया कि आयुक्त, कुमाऊँ मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत 28 नवंबर को एकदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद चम्पावत के दौरे पर आ रहे हैं।

भ्रमण के दौरान माननीय आयुक्त/सचिव निम्नलिखित कार्यक्रमों में शामिल होंगे:

विकास कार्य और परियोजनाओं का अवलोकन: इसमें मुख्यमंत्री घोषणाओं, जनपदीय नवाचारों और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा शामिल है।

बैठक की अध्यक्षता: विभिन्न विभागों और अधिकारियों के साथ विकास और परियोजना प्रगति पर विस्तृत चर्चा।

मीडिया संवाद: भ्रमण संबंधी जानकारी और योजनाओं के संबंध में मीडिया बंधुओं से प्रेस कॉन्फ्रेंस।

स्थलीय निरीक्षण: पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं का अवलोकन एवं पंचेश्वर क्षेत्र का निरीक्षण।

जनप्रतिनिधियों से संवाद: क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों पर विचार-विमर्श।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं।

जरूरी खबरें