Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: चंपावत:आदि कैलाश तीर्थ यात्रियों का स्वागत करेंगे कमिश्नर दीपक रावत।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
आदि कैलाश तीर्थ यात्रियों का स्वागत करेंगे कमिश्नर दीपक रावत। चंपावत। आयुक्त कुमाऊं मंडल, दीपक रावत जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर आ रहे हैं । यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय भगवत प्रसाद पांडे ने बताया कि अपने भ्रमण कार्यक्रम अनुसार आयुक्त कुमाऊं 18 मई को प्रातः 6:00 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर टनकपुर पहुंचेंगे तथा आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा, 2024 का शुभारंभ (टनकपुर से) करेंगे। इसके पश्चात चूका फॉरेस्ट गेस्ट हाउस का भ्रमण कर क्षेत्र में स्थित एंग्लिंग साइड का भ्रमण व निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एनएचपीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से चुका में बनाए जा रहे गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात आयुक्त कुमाऊं वनराजी ग्राम खिरद्वारी का भ्रमण करेंगे। ततपश्चात वह टनकपुर- जौलजीबी मार्ग में निर्माणाधीन मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

जरूरी खबरें