Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश शुल्क लेने पर बाल आयोग सख्त प्रवेश शुल्क लेने पर बाल आयोग करेगा सख्त कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
निजी स्कूलों द्वारा प्रवेश शुल्क लेने पर बाल आयोग सख्त प्रवेश शुल्क लेने पर बाल आयोग करेगा सख्त कार्यवाही कुछ दिन पहले उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना को देहरादून के कुछ निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन से पहले बच्चों के माता पिता से प्रवेश आवेदन पत्रों के शुल्क के रूप में अत्यधिक धनराशि वसूलने के मामले मिले थे जिसके बाद डॉ. गीता खन्ना ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच कमेटी बनाकर उन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस बात पर उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि मुझको खबर मिली थी कि कई स्कूलों द्वारा 3 से 5 हज़ार रुपए में प्रवेश फॉर्म बेचा जा रहा है जिसे प्रवेश परीक्षा के शुल्क के रूप में वसूला जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम पहले भी यह निर्देश दे चुके हैं कि स्कूलों में छोटे बच्चों की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और यह बाल अधिकारों के खिलाफ है जबकि इसके बदले स्कूल बच्चों के चयन के लिए लॉटरी सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं। कहां प्रदेश में अगर किसी भी निजी विद्यालय के खिलाफ प्रवेश शुल्क लेने की शिकायत प्राप्त होती है तो बाल आयोग उन स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा

जरूरी खबरें