Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट महाविद्यालय में यंग वोटर फेस्टिवल का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 29, 2025

मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूकस्वीप द्वारा जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को रा0 महाविद्यालय लोहाघाट में यंग वोटर फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के अध्यक्षता तथा डॉक्टर दिनेश व्यास व डॉक्टर स्वाति बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी चंपावत संजय सिंह के द्वारा किया गया ।इस दौरान छात्र-छात्राओं की भाषण , पोस्टर ,स्लोगन, मेहंदी, कविता पाठ , चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा नुक्कड़ नाटकों के जरिए छात्र-छात्राओं ने युवाओं को मतदान करने तथा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं को मतदान का महत्व बताते हुए
अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया ।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा स्वीप के तहत जिले के सभी महाविद्यालयो में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।वही स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलोनी ने जिले में स्वीप द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। विभिन्न प्रतियोगिताओ में अब्बल आए छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान ईश्वरी लाल शाह ,डॉ कमलेश सगटा,डॉक्टर प्रकाश लखेड़ा, डॉ सुमन पांडे, छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें