Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

: चंपावत:कलखुड़िया का विपक्षियों को जवाब भाजपा में नहीं है कोई भेदभाव सबको साथ लेकर चलती है पार्टी /प्रचंड बहुमत से जीतेंगे गोविंद वर्मा

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 3, 2025
कलखुड़िया का विपक्षियों को जवाब भाजपा में नहीं है कोई भेदभाव सबको साथ लेकर चलती है पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेंगे गोविंद वर्मा नगर निकाय चुनाव टिकट के आवंटन को लेकर भाजपा में भेदभाव के आरोप लगा रहे विपक्षियों का भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने जोरदार जवाब देते हुए विपक्षियों व आरोप लगाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्म और वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है कलखुड़िया ने कहा कार्यकर्ताओं की रायसुमारी व जनता के बीच लोकप्रिय नेता गोविंद वर्मा को लोहाघाट से टिकट दिया गया है उन्होंने कहा विपक्षियों के पास कोई काम धाम व मुद्दा नहीं है जिसके चलते हुए भाजपा पर भेदभाव करने के आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा चंपावत जिले में पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं के राय मसवरे व प्रत्याशी की जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए अंतिम छोर में बैठे कार्यकर्ता को भी पार्टी ने टिकट दिया है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों से विपक्षी बौखला गए हैं उन्हें चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है जिसके चलते वे भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा लोहाघाट मे गोविंद वर्मा एक जनप्रिय नेता है लोहाघाट की जनता के सहयोग से वे एक तरफा जीत हासिल करने जा रहे हैं उन्होंने कहा जिले की चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा उन्होंने कहा कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख ले

जरूरी खबरें