Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चंपावत:बाराकोट के कुशाग्र का अंडर 23 स्टेट क्रिकेट टीम में चयन

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 10, 2024
कुशाग्र का अंडर 23 स्टेट क्रिकेट टीम में चयन चंपावत जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट के पूर्व छात्र कुशाग्र सिंह का अंडर 23 स्टेट क्रिकेट टीम में चयन हो गया है जिससे संपूर्ण बाराकोट क्षेत्र में खुशी की लहर है। कुशाग्र सिंह ने कक्षा 11 एवं 12 में राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में अध्ययन किया है। कुशाग्र के पिताजी विनोद कुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। कुशाग्र सिंह इससे पूर्व क्रिकेट एसोसिएशन आफ चंपावत की तरफ से खेलते थे वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। टीम में उनका चयन ऑलराउंडर के रूप में हुआ है। कुशाग्र को अब राज्य की और से मैच खेलने पर एक लाख रुपए प्रति मैच फीस मिलेगी 12 वें खिलाड़ी के रूप में चयन होने पर 50 हजार प्रति मैच मैच फीस मिलेगी। कुशाग्र का चयन होने पर राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में सभी लोगों ने बधाइयां दी है बधाई देने वालों में नागेंद्र कुमार जोशी, रमेश राम,दीपक रावत, अतुल नाथ, आशीष ओली, माधवानंद जोशी पूनम भट्ट पिंकी आर्य मकर सिंह आदि मौजूद रहे।*

जरूरी खबरें