Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:भाजपा की निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के समर्थन में निकाला विजय जुलूस।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के समर्थन में निकाला विजय जुलूस।चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मॉडल जिले में जिला मुख्यालय के ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन चंद पांडे एवं कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी के समर्थन में आज पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकालते हुए आम लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है। जिसे हम पूरी सिद्त के साथ निभाएंगे।विजय जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों व चौराहों से होता हुआ गुजरा जहां ब्लॉक प्रमुख ने सभी का अभिवादन किया। जुलूस के साथ दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडे,सतीश चंद्र पांडे, नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडे,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गौरव पांडे, सुनील पुनेठा,सूरज प्रहरी, गिरीश खर्कवाल, नंदन तड़ागी आदि तमाम प्रमुख कार्यकर्ता भी साथ चल रहे थे।

जरूरी खबरें